Get App

J-K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकी हमला, आतंकवादियों ने 2 प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

J-K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार (1 नवंबर) को आतंकवादियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्र शासित प्रदेश में गैर-स्थानीय लोगों पर यह ताजा हमला गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक डॉक्टर और छह प्रवासी मजदूरों की हत्या के 12 दिन बाद हुआ है

Akhileshअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 8:57 PM
J-K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकी हमला, आतंकवादियों ने 2 प्रवासी मजदूरों को मारी गोली
J-K Terror Attack: सुरक्षा बलों आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है

Jammu-Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के मगाम इलाके में शुक्रवार (1 नवंबर) को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी हमले की खबर मिलते ही भारी सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर यह ताजा हमला गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक निर्माण स्थल पर आतंकवादियों द्वारा एक डॉक्टर और छह प्रवासी मजदूरों की हत्या के 12 दिन बाद हुआ है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दिवाली के अगले दिन बडगाम में शुक्रवार शाम को आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो प्रवासियों को गोली मारी। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे बडगाम में जल जीवन परियोजना पर काम कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, घायल हुए दो प्रवासी मजदूरों की पहचान 25 वर्षीय सोफियान और 20 वर्षीय उस्मान मलिक के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। उन्हें श्रीनगर के JVC अस्पताल बेमिना (JVC Hospital Bemina in Srinagar) में भर्ती कराया गया है। दोनों मजदूर जल शक्ति विभाग में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे। गोली लगने से वे घायल हो गए, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर ताजा हमला सोनमर्ग इलाके में हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद हुआ है। 20 अक्टूबर को गंदेरबल जिले में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में एक डॉक्टर और छह निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें