Train Accident in Ajmer: राजस्थान के अजमेर में आज (18 मार्च 2024) तड़के साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। ये हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे हुआ। साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन वह टक्कर को रोक नहीं पाया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी से टक्कर की वजह से इंजन समेत जनरल कोच की चार बोगियां पटरी से उत गईं।
