Get App

PM Modi से मुलाकात कर सकते हैं एपल के सीईओ टिम कुक, दिल्ली और मुंबई में अपना स्टोर खोलने जा रही है कंपनी

एपल (Apple) इस सप्ताह मुंबई और नई दिल्ली में अपना पहला रिटेल आउटलेट ओपन करने जा रही है। एपल भारत को एक बड़े बाजार के तौर पर देखती है और जहां भारत में केवल 3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के बावजूद भी कंपनी कॉन्ट्रैक्ट निर्माताओं के जरिए आईफोन के निर्यात और इसे असेंबल करने को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुक बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 7:28 PM
PM Modi से मुलाकात कर सकते हैं एपल के सीईओ टिम कुक, दिल्ली और मुंबई में अपना स्टोर खोलने जा रही है कंपनी
Apple के सीईओ टिम कुक जल्द ही पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं

दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनियों में से एक एपल (Apple) के सीईओ टिम कुक जल्द ही पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल एपल दिल्ली और मुंबई में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। जिसके तहत टिम कुक भारत की यात्रा पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे ऐपल के स्टोर

एपल (Apple) इस सप्ताह मुंबई और नई दिल्ली में अपना पहला रिटेल आउटलेट ओपन करने जा रही है। एपल भारत को एक बड़े बाजार के तौर पर देखती है और जहां भारत में केवल 3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के बावजूद भी कंपनी कॉन्ट्रैक्ट निर्माताओं के जरिए आईफोन के निर्यात और इसे असेंबल करने को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुक बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

डिप्टी आईटी मंत्री से भी मुलाकात करेंगे कुक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें