Arunachal Pradesh resolution : अरुणाचल प्रदेश के मसले पर भारत को अमेरिका की तरफ से तगड़ा सपोर्ट मिला है। ओरेगन के सीनेटर जेफ मर्कले ने कहा कि दो अमेरिकी सीनेटरों ने मिलकर एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग के रूप में अमेरिका की मान्यता की पुष्टि की गई है। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत को समान रूप से दो दलों के समर्थन का संकेत है। इसमें भारत की “संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता” का समर्थन करने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया। साथ ही, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति को बदलने के लिए “सैन्य बल के उपयोग” और अन्य उकसावे वाली हरकतों के लिए चीन की निंदा की।
