Get App

Auto Driver: बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर ने बांग्लादेशी व्लॉगर को दिया धोखा, यहां देखें वीडियो

Auto Driver: बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक बांग्लादेशी व्लॉगर से अधिक पैसे ले रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि बांग्लादेशी व्लॉगर ने 500 रुपये के नोट दिए। जिसे ड्राइवर ने अपनी आस्तीन में छिपा लिया और 100 रुपये की नोट दिखाने लगा। इसके बाद और ज्यादा पैसे की मांग करने लगा

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 12, 2023 पर 3:02 PM
Auto Driver: बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर ने बांग्लादेशी व्लॉगर को दिया धोखा, यहां देखें वीडियो
Auto Driver: वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो ड्राइवर ने पर्यटक के दिए हुए पैसे छिपा लिए।

Auto Driver: बेंगलुरु (Bengaluru) में एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑटो ड्राइवर बांग्लादेशी व्लॉगर के साथ धोखाधड़ी करते हुए नजर आ रहा है। बांग्लादेशी व्लॉगर अपनी प्रेमिका के साथ बेंगलुरु पैलेस (Bengaluru Palace) देखने गया था। इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने 500 रुपये लेकर छिपा लिया। इस वीडियो को कोलकाता के एक अन्य वीडियो व्लॉगर ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को भी टैग किया है। इसके बाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता के व्लॉगर मृत्युंजय सरदार (Mrityunjay Sardar) ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बांग्लादेशी व्लॉगर और उसकी प्रेमिका बेंगलुरु पैलेस जा रहे थे। एक स्थानीय ऑटो चालक ने उन्हें धोखा दिया। क्या हम विदेशियों के साथ इस तरह व्यवहार करते हैं? कृपया कार्रवाई करें।

जानिए ऑटो ड्राइवर ने व्लॉगर से कैसे की ठगी

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जब बांग्लादेशी व्लॉगर अपनी प्रेमिका के साथ ऑटो से नीचे उतरते हैं तो ड्राइवर ने उन्हें किराया 320 रुपये बताया। व्लॉगर ने 500 का नोट ड्राइवर को दिया। ऑटो ड्राइवर ने व्लॉगर के दिए हुए रुपयों को अपनी शर्ट की आस्तीन में छिपा लिया। इसके बाद ड्राइवर पहले से ही अपने हाथ में 100 के नोट लिए हुए था। इसे देखकर व्लॉगर को भी भ्रम हो गया है कि शायद उसने कम पैसे दिए। इसके बाद व्लॉगर ने 500 का नोट निकाला। हालांकि वो इसका वीडियो भी बना रहा था। लेकिन उस समय उसने पैसे दे दिए। जब बाद में व्लॉगर ने वीडियो देखा तो उसे अहसास हुआ कि ड्राइवर ने उसके साथ ठगी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें