Get App

Bali हुआ टूरिस्ट की हरकतों से परेशान, अपनी खास जगहों की यात्रा पर लगाया बैन

बाली दुनियाभर की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। हर साल इस छोटे से द्वीप पर लाखों की संख्या में लोग ट्रैवल करने जाते हैं। हालांकि लोगों की हरकतों से परेशान बाली के गवर्नर ने अपनी पवित्र जगहों के संरक्षण के लिए जरूरी फैसला लिया है। बाली के गवर्नर ने बाहर से आ रहे यात्रियों के माउंटेन से जुड़ी एक्टिविटीज पर बैन लगा दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 12:06 PM
Bali हुआ टूरिस्ट की हरकतों से परेशान, अपनी खास जगहों की यात्रा पर लगाया बैन
2021 में बाली की सबसे पवित्र पर्वत चोटी माउंट बातुर पर किसी ने पोर्न फिल्म शूट कर दी

Bali के गवर्नर ने हाल ही में अपनी 22 पर्वत चोटियों पर टूरिस्टों को बैन कर दिया है। ये फैसला तुरंत प्रभाव से जारी करने के लिए कहा गया है। दरअसल बाहर से आ रहे लोगों के बुरी आदतों से परेशान बाली की सरकार ने ये फैसला लिया है। बाली एक बेहद फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। कोरोना महामारी से एक साल पहले बाली में लगभग 62 लाख लोगों ने विजिट किया था। यहां की इकोनॉमी में 60प् रतिशत हिस्सा टूरिज्म से आता है। ऐसे में ये फैसला इनकी टूरिज्म इंडिस्ट्री को प्रबावित कर सकता है।

फेमस टूरिस्ट स्पॉट पर लगाया गया बैन

बाली में अगर घूमने जाने वाले हैं तो बता दें कि वहां पर की जाने वाली माउंटेन से जुड़ी एक्टिविटीज पर बैन लगा दिया गया है। बाली की 22 पर्वत चोटियों पर अब से टूरिस्ट हाइकिंग और क्लाइंबिंग के लिए नहीं जा सकेंगे। बाली की खास पर्वत चोटियों Batur और Agung देखने जाने वाले यात्रियों के लिए ये एक बुरी खबर है।

पवित्र हैं पर्वत चोटियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें