Get App

Bengaluru Heatwave: बेंगलुरु में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 1983 के बाद पहली बार अप्रैल महीने में नहीं हुई बारिश

Weather in Bengaluru: बेंगलुरु में इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल को बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 25 अप्रैल 2016 को 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2024 पर 2:38 PM
Bengaluru Heatwave: बेंगलुरु में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 1983 के बाद पहली बार अप्रैल महीने में नहीं हुई बारिश
Bengaluru Heatwave: बेंगलुरु में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण लोगों का दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोग इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। राजधानी में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो 5 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बेंगलुरु में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साल 1983 के बाद पहली बार है, जब अप्रैल महीने में बेंगलुरु में बारिश नहीं हुई है। बेंगलुरू में आमतौर पर इतनी गर्मी नहीं पड़ती है। लेकिन इस बार यहां गर्मी का कहर ज्यादा ही बढ़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल को बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इतिहास का दूसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले बेंगलुरु में अप्रैल 2016 में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था। उस समय पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

बेंगलुरु में अगले हफ्ते बारिश का अनुमान

बेंगलुरु में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ए. प्रसाद (A Prasad) ने कहा कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले हमें उम्मीद है कि अल नीनो की स्थिति खत्म हो जाएगी। इसके बाद ला नीना (La Nina) की स्थिति बनेगी। यह मानसून के लिए अच्छा संकेत है। हमें इस मानसून में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है। प्रसाद ने आगे बताया कि ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ती जनसंख्या, बढ़ता शहरीकरण और अल नीनो की वजह से इस बार गर्मी के मौसम में बेंगलुरु में बारिश नहीं हुई है। बेंगलुरु में आखिरी बार नवंबर 2023 में करीब 106.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। तब से अब तक ऐसी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मई के दूसरे हफ्ते में शाम को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें