Bengaluru में एक मॉल की पार्किंग व्यवस्था (Parking Facility) ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। माना महंगाई बढ़ गई है लेकिन प्रीमियम पार्किंग (Premium Parking) के नाम पर कौन 1000 रुपए प्रति घंटा वसूलता है। हाल ही में बेंगलुरु के यूबी सिटी मॉल (UB City Mall) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। इस तस्वीर में एक बोर्ड (Parking Area) लगा हुआ है जिस पर प्रीमियम पार्किंग 1000 रुपए प्रति घंटा का बोर्ड लगा हुआ है।
