33 साल के एक MBA ग्रेजुएट और 36 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दो साल पहले बेंगलुरु के येलाहांका में एक बेनाम प्राइवेट एंटरप्राइज शुरू की। वहां पर लड़कों को एंप्लॉयीज के तौर पर हायर किया गया और उन्हें आठ फोन दिन-रात एक्टिव रखने की हिदायत दी गई। बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस ने मनोज श्रीनिवास MBA ग्रेजुएट और फणींद्र के. को सितंबर के दूसरे हफ्ते चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया।