बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी से एक रोचक मामला सामने आया है। एक प्रोफेसर ने नायाब मिसाल पेश करते हुए पढ़ाने के लिए बच्चे नहीं मिलने पर अपनी पूरी सैलरी यूनिवर्सिटी को लौटा दी। बिहार यूनिवर्सिटी के नीतिश्वर सिंह कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर ललन कुमार (Lalan Kumar) ने दो साल 9 महीने की सैलरी में मिले 23 लाख रुपये यूनिवर्सिटी प्रशासन को लौटा दिए।
