Get App

ABG Shipyard Scam: CBI ने 22,842 करोड़ रुपये के सबसे बड़े बैंकिंग फ्रॉड मामले में ABG के डायरेक्टर के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

CBI ने मंगलवार को कहा कि उसने 22,842 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में ऋषि अग्रवाल और एबीजी शिपयार्ड के अन्य डायरेक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे देश छोड़कर न जाएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 9:14 PM
ABG Shipyard Scam: CBI ने 22,842 करोड़ रुपये के सबसे बड़े बैंकिंग फ्रॉड मामले में ABG के डायरेक्टर के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस
ABG शिपयार्ड पर देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का आरोप लगा है, कंपनी द्वारा 28 बैंकों के ग्रुप को 22,842 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है

ABG Shipyard Bank Loan Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को कहा कि उसने 22,842 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में ऋषि अग्रवाल और एबीजी शिपयार्ड के अन्य डायरेक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे देश छोड़कर न जाएं। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि 22,842 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड के डायरेक्टरों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किए गए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुसार, दो साल पहले बैंकों से प्राप्त एक फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में अप्रैल 2012 और जुलाई 2017 में धोखाधड़ी के मामले पाए गए थे।

CBI ने 12 फरवरी को देश के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके तत्कालीन चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि यह मुकदमा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई वाले बैंकों के एक संघ से कथित रूप से 22,842 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के संबंध में दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें