Get App

Gonda Train Accident: यूपी में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 1990 से अब तक हुई रेल दुर्घटनाओं पर डालें नजर, डरा देंगे आंकड़े

UP Gonda Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर जाने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि डिब्रूगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन के कुछ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी

Akhileshअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 6:18 PM
Gonda Train Accident: यूपी में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 1990 से अब तक हुई रेल दुर्घटनाओं पर डालें नजर, डरा देंगे आंकड़े
UP Gonda Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पलट गए

Chandigarh-Dibrugarh Express accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार (18 जुलाई) को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के 8 डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। करीब 40 सदस्यीय मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं।

घटना के सिलसिले में हेल्पलाइन नंबर 8957400965 (लखनऊ), 8957409292 (गोंडा) और 05512209169 (गोरखपुर) जारी किए गए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। सिंह ने बताया कि हादसे के कारण कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस और गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस समेत 10 रेलगाड़ियों को मार्ग बदलकर संचालित किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें