Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 6 महीने बंद रहने के बाद 12 मई की सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारों धामों की यात्रा शुरू हो गई। गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से मशहूर अन्य तीन धाम केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर 10 मई को ही खोल दिए गए थे। हर दिन यहां हजारों की संख्या में लोग चारधाम में दर्शन करने आ रहे हैं। इस बीच, एक दुखद खबर भी सामने आई है। चारधाम यात्रा शुरू होने के चार बाद ही यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में से अब तक 4 की मौत हो चुकी है।
