दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में अब QR कोड आधारित पेपर टिकटों से एंट्री-एग्जिट की व्यवस्था शुरू हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने पूरे नेटवर्क के सभी टिकट काउंटरों पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का विकल्प बढ़ा दिया है। यात्री अब UPI का उपयोग करके स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज करने या फिर मेट्रो क्यूआर टिकट खरीदने के लिए भुगतान कर सकते हैं। DMRC ने एक ट्वीट में बताया कि टिकट वेडिंग मशीन पर अब QR कोड भी दिखेगा जिसके जरिए यात्री टोकन या टिकट ले सकेंगे। साथ ही यात्रा के लिए यात्री इसी मशीन से अपने मेट्रो स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज कर सकेंगे। DMRC से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार यानी 3 अगस्त को राजीव चौक से इस सुविधा की शुरुआत हुई।
