Get App

Delhi Rape Case: नाबालिग के बलात्कार का आरोपी दिल्ली सरकार का निलंबित अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

Delhi Rape Case: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपने मित्र की नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है

Akhileshअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 3:28 PM
Delhi Rape Case: नाबालिग के बलात्कार का आरोपी दिल्ली सरकार का निलंबित अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
Delhi Rape Case: इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है

Delhi Rape Case: दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के उस वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से महीनों तक बार-बार बलात्कार करने का आरोप है। बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पत्नी को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पीड़िता की जबरन गर्भपात करा दी। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस उन्हें आज कोर्ट में पेश कर सकती है।

दिल्ली सरकार में डिप्टी डायरेक्टर पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

आरोपी अधिकारी सस्पेंड

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले में शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट की मांग की है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपने मित्र की नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें