Get App

Cyber Fraud: दिल्ली की एक महिला ने ‘फ्री थाली’ के चक्कर में गंवाए 90,000!

Cyber Fraud: दिल्ली में एक महिला ने फेसबुक पर एक फ्री थाली का ऑफर देखा। साथ में फोन नंबर भी दे रखा था। फोन नंबर पर कॉल कर 'एक के साथ एक थाली फ्री' पाने के लिए ऐप डाउनलोड किया। महिला को ये ऑफर सागर रत्ना के नाम पर मिला था। ना ही उन्होंने अपनी कोई डिटेल उनसे शेयर की ना ही क्रेडिट कार्ड नंबर दिया। फिर भी उन्हें 90,000 का चूना लग गया।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2023 पर 3:04 PM
Cyber Fraud: दिल्ली की एक महिला ने ‘फ्री थाली’ के चक्कर में गंवाए 90,000!
दिल्ली की रहने वाली सविता शर्मा ने फ्री थाली के चक्कर में 90,000 रुपए खो दिए

Cyber Fraud: आए दिन लोगों को सोशल मीडिया पर तरह-तरह के लुभावने ऑफर मिलते रहते हैं। आजकल ऑनलाइन फूड  डिलीवरी ने लोगों के बीच खाने के क्रेज को बढ़ी दिया है। दरअसल इसी खाने के चक्कर में एक दिल्ली की महिला को 90,000 का चूना लग गया। दरअसल मामला फ्री खाने का था। जहां फ्री शब्द होता है वहां इंडियंस अकसर terms and conditions को भूल जाते हैं। कुछ ऐसा ही साउथ दिल्ली की सविता शर्मा के साथ भी हुआ। सविता शर्मा एक बैंक में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर रही हैं।

फेसबुक पर मिला ऑफर

दरअसल फेसबुक चलाते हुए दिल्ली की सविता शर्मा को एक थाली के साथ दूसरी थाली फ्री का एक ऑफर दिखा। 40 साल की सविता शर्मा को ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। बस डाउनलोड होते ही 90,000 का चूना लग गया। इस धोखाधड़ी के बाद सविता ने साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। सविता ने पुलिस को बताया कि उसके किसी रिश्तेदार ने इस कमाल के ऑफर के बारे में उसे बताया था। सविता ने इस खास ऑफर को अच्छे से जानने के लिए 27 नवंबर 2022 को दिए गए नंबर पर संपर्क किया था।

कॉलर ने कर लिया फोन हैक

सविता को तुरंत उस नंबर से कोई रिस्पांस नहीं मिला लेकिन फिर किसी ने कॉल बैक किया।कॉलर ने सागर रत्ना के खास ऑफर के बारे में बताया। कॉलर ने एक लिंक शेयर किया और एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा।उस कॉलर ने यूजर आईडी और पासवर्ड भी भेजा ताकि ऐप यूज किया जा सके। कॉलर ने सविता को ऑफर पाने के लिए ऐप में रजिस्टर करने के लिए कहा। सविता ने ऐप डाउनलोड किया और यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे ही डाला किसी ने फोन को हैक कर लिया।

दो इंस्टॉलमेंट में निकाले पैसे

फोन में तुरंत मैसेज आया कि 40000 रुपए आपके अकाउंट से डेबिट कर लिए गए हैं। फिर थोड़ी देर बाद दूसरा मैसेज आया कि 50,000 रुपए आपके अकाउंट से निकाले गए हैं। शर्मा ने दावा किया, “मैं काफी हैरान थी पहले पैसा मेरे क्रेडिट कार्ड से मेरे पेटीएम खाते में गया और फिर जालसाज के खाते में गया। जबकि मैंने कॉलर के साथ अपनी किसी भी तरह की डिटेल शेयर नहीं की थी।सविता ने इस घटना के तुरंत बाद अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी सिटीज से भी इसी तरह के कई धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। जहां लोगों को  इस तरह के फ्री का ऑफर देकर हजारों रुपये उनके अकाउंट से गायब कर दिए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें