Diwali 2023: रोशनी का त्योहार दिवाली पास आ गया है। दिवाली को पूरे देश में बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस दौरान लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने घरों को रंगों और रोशनी से सजाते हैं। घर की साफसफाई का खास ध्यान रखा जाता है। धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। हर साल दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। हालांकि, इस बार कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि छोटी दिवाली किस दिन है। जैसा कि हम साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली को पूरा देश मनाने के लिए तैयार है, यहां छोटी दिवाली के बारे में कुछ चीजें हैं जो आपको अवश्य जाननी चाहिए।
