Get App

Bigg Boss OTT 2 विनर एल्विश यादव ने यूट्यूबर Maxtern को बेरहमी से पीटा, हाथापाई का वीडियो आया सामने

Elvish Yadav ने गुस्से में एक दूसरे यूट्यूबर पर जमकर लात घूंसे बरसाए। यूट्यूबर सागर ठाकुर ने घटना की पूरी वीडियो एक्स पर शेयर की है। सागर के मुताबिक एल्विश यादव ने उन्हें रीढ़ की हड्डी तोड़ने की धमकी दी है। घटना में सागर के होंठ पर चोट आई है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2024 पर 9:11 AM
Bigg Boss OTT 2 विनर एल्विश यादव ने यूट्यूबर Maxtern को बेरहमी से पीटा, हाथापाई का वीडियो आया सामने
Elvish Yadav ने फिर एक बार गुस्से में अपना आपा खो दिया और दूसरे यूट्यूबर पर जमकर बरसे

Elvish Yadav Controversy: यूट्यूब स्टार और बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2 Winner) के विनर एल्विश यादव विवादों से घिरे रहते हैं। हाल ही में यूट्यूबर Maxtern सागर ठाकुर (You Tuber Sagar Thakur) के साथ उनकी हाथापाई हो गई। एल्विश यादव (Elvish Yadav Beating) ने अपने साथियों के साथ मिलकर सागर पर हमला कर दिया। बेरहमी से सागर की पिटाई की गई। वीडियो में सागर पर लात-घूसे बरसाते हुए एल्विश यादव (Elvish Yadav Viral Video) दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही एल्विश यादव अब लोगों के निशाने पर है।

Elvish Yadav की वीडियो हुई वायरल

Maxtern ने घटना की पूरी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। सागर ठाकुर के मुताबिक एल्विश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। लिखते हैं कि भाईसाब मुझेजान से मारने की धमकी दे गए हैं। मैं तो अकेला था। एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लेकर आए थे। सब देखना क्या हुआ, हमारे पास रिकॉर्डिंग है। मैं तो ठीक हूं बस होंठ पर चोट आई है। ये भी आठ लोगों से लड़ने के बाद आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें