Get App

सरकारी बीमा कंपनी में 6,400 वैकेंसी, केंद्रीय मंत्री ने बताया-इन पदों पर होंगी भर्तियां

ESIC job vacancies : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र  यादव ने कहा, केंद्र सरकार की ‘निर्माण से शक्ति’ पहल के तहत सुविधाओं के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से देश भर में 100 बिस्तरों वाले 23 नए अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही 60 डिस्पेंसरी बनाई जा रही हैं। ईएसआईसी ने 6,400 रिक्तियों को भरने की योजना बनाई है, जिसमें 2,000 से अधिक चिकित्सकों और शिक्षण संकाय के पद शामिल हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 25, 2022 पर 10:20 AM
सरकारी बीमा कंपनी में 6,400 वैकेंसी, केंद्रीय मंत्री ने बताया-इन पदों पर होंगी भर्तियां
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, सरकार घायल वर्कर्स और आश्रितों को उनके घर के पास गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए 60 से ज्यादा डिस्पेंसरी भी बना रही है

ESIC job vacancies : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees' State Insurance Corporation) की 6,400 पदों को भरने की योजना है। इनमें 2,000 डॉक्टर और टीचिंग फैकल्टी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) ने यह जानकारी दी है। ESIC वर्कर्स को स्किल बेस्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम कर रहा है और उसने 10 सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं। चेन्नई में केके नगर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के दूसरे ग्रेजुएशन डे को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘निर्माण से शक्ति’ पहल के तहत सुविधाओं के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से देश भर में 100 बिस्तरों वाले 23 नए अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही 60 डिस्पेंशरी बनाई जा रही हैं।

60 डिस्पेंसरी भी बना रही सरकार

यादव ने कहा कि ईएसआईसी ने 6,400 रिक्तियों को भरने की योजना बनाई है, जिसमें 2,000 से अधिक चिकित्सकों और शिक्षण संकाय के पद शामिल हैं। यादव ने कहा, हम घायल वर्कर्स और आश्रितों को उनके घर के पास गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए 60 से ज्यादा डिस्पेंसरी भी बना रहे हैं। केंद्र सरकार सुनिश्चित कर रही है कि हमारी सेवाएं ज्यादा से ज्यादा आबादी को मिलें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें