Get App

दोबारा जिंदा होगा 300 साल पहले विलुप्त हुआ डोडो पक्षी! जानिए कबूतर के अंडे से कैसे लेगा जन्म

पूरी दुनिया से गायब हो चुके डोडो पक्षी को वापस लाने पर काम किया जा रहा है। जेनेटिक इंजीनियरिंग पर काम करने वाली अमेरिकी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेज इस दिशा में कोशिश शुरू कर चुकी। विलुप्त डोडो को वापस लाने में जुटे वैज्ञानिक डीएनए कोशिका पर रिसर्च कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2025 पर 8:17 PM
दोबारा जिंदा होगा 300 साल पहले विलुप्त हुआ डोडो पक्षी! जानिए कबूतर के अंडे से कैसे लेगा जन्म
फिर से जन्म लेगा 350 साल पहले विलुप्त पक्षी डोडो

पृथ्वी पर बहुत से जानवर और पक्षी समय के साथ विलुप्त हो गए हैं, यानी अब वे नहीं रहे। लेकिन अब वैज्ञानिक उन विलुप्त प्रजातियों को फिर से ज़िंदा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक बहुत ही दिलचस्प और नई सोच है। फिलहाल, वैज्ञानिकों का ध्यान एक खास पक्षी पर है जिसका नाम है डोडो (Dodo)। डोडो वह पक्षी था जो लगभग 350 साल पहले पूरी तरह से खत्म हो गया था। यह काम बहुत कठिन है, लेकिन वैज्ञानिक इसे जीन इंजीनियरिंग (Genetic Engineering) की मदद से कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वे डोडो के डीएनए (DNA) पर काम करेंगे और उसे फिर से जीवित करने के लिए नए तरीके खोजेंगे। इस काम में बहुत पैसा और मेहनत लग रही है।

दुनिया से गायब हो गए है 'डोडो'

डोडो पक्षियों की एक बेहद खास प्रजाति थी। डोडो की खास बात ये है कि ये पक्षी होते हुए भी उड़ नहीं सकता था। डोडो की ये खासियत ही उसकी विलुप्त का कारण बन गया। ऐसा कहा जाता है कि जब 16 वीं सदी में इस पक्षी इस कदर शिकार हुआ कि ये विलुप्त हो गए। विलुप्त डोडो को वापस लाने में जुटे वैज्ञानिक डीएनए कोशिका पर रिसर्च कर रहे हैं, इसके लिए वैज्ञानिक उस जीन को ढूंढने में लगे हैं, जिससे डोडो को वापस लाया जा सके।

फिर से जिंदा होगा ये पक्षी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें