Get App

Shop Fining: सिर्फ सामान देखने के लिए दुकान में घुसे, तो लगा दिया जाएगा जुर्माना

Shop Fining: बार्सेलोना में Queviures Múrria नाम का एक स्टोर है। ये इस इलाके का काफी मशहूर स्टोर है। जिस हिसाब से इसे डेकोरेट किया गया है अकसर लोग इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं और अंदर क्या है ये देखने चले जाते हैं। हालांकि अंदर जाकर वो सिर्फ सेल्फी क्लिक करवाते हैं और बिना कुछ खरीदे बाहर आ जाते हैं। इससे परेशान होकर दुकानदार ने दुकान के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 12:33 PM
Shop Fining: सिर्फ सामान देखने के लिए दुकान में घुसे, तो लगा दिया जाएगा जुर्माना
स्टोर को टोनी मेरिनो चलाती हैं जिन्होंने एक बोर्ड दुकान के बाहर लगाया है।

Shop Fining: भारत में तो दस दुकानें घूमकर पचास तरह की आइटम्स देखने के बाद भी ग्राहक क्या लेना है ये डिसाइड नहीं कर पाते। दुकानदार से दाम कम करने को लेकर घंटों बहस के बाद भी कई बार ग्राहक खाली हाथ ही लौट जाते हैं। इतनी चिकचिक और उस पर भी सेल का कम होना कई बार दुकानदारों को बहुत अखरता है। लेकिन कुछ देशों में दुकानदार इस तरह की हरकतों को बिलकुल बरदाश्त नहीं करते। कई बार ग्राहक ये दिखा दो वो दिखा दो कहकर पूरी दुकान देख लेता है और फिर दुकानदार को पसंद नहीं आया का ठेंगा दिखाकर वहां से निकल जाता है। लेकिन इस आदत पर काबू रखना बहुत जरूरी है क्या पता आपको कभी इस आदत की वजह से लेने के देने पड़ जाएं। एक जगह ऐसी है जहां अगर आपने अपनी इस हरकत पर लगाम नहीं लगाई तो आपको जुर्माना देना पड़ जाएगा।

एरिया की सबसे पुरानी दुकान

सलाह है कि बार्सेलोना जाएं तो एक नहीं दो नहीं कई बार ऐसा करने से पहले सोच लें। यहां के एक ग्रोसरी स्टोर का नियम है कि सिर्फ देखने के लिए दुकान के भीतर ना आएं। सन 1898 से बार्सेलोना में Queviures Múrria नाम का एक स्टोर चल रहा है। ये इस इलाके का काफी मशहूर स्टोर है। जिस हिसाब से इसे डेकोरेट किया गया है अकसर लोग इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं और अंदर क्या है ये देखने चले जाते हैं। उन्हें दुकान से कुछ भी खऱीदने में दिलचस्पी नहीं होती बस अंदर जाकर सेल्फी क्लिक करते हैं और बिना कुछ कहे बाहर आ जाते हैं। ऐसे में दुकानदार का टाइम तो बर्बाद होता ही है साथ ही उसके सामान की बिक्री भी नहीं होती। दुकानदार ने ऐसी हरकत करने वालों पर जुर्माना लगाने का मन बना लिया है।

Gigi Hadid ने गिरफ्तारी के बाद शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, बेल पर हुईं रिहा!

दुकान से कुछ नहीं खरीदने पर भारी जुर्माना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें