Fukrey 3 Review: हनी और चूचे की जोड़ी तो बॉलीवुड में वर्ल्ड फेमस हो गई है। फुकरे से पर्दे पर आने वाली इस जोड़ी का ब्रोमैंस ही अलग लेवल का है। यही वजह भी है की चूचे का देजाचू एक बार फिर ऑडिएंस के दिमाग पर गहरा असर करने वाला है। 10 साल भले ही बीत गए हैं लेकिन चूचे का दिमाग एक सेकंड के लिए भी इधर का उधर नहीं हुआ है। 10 साल पहले इस जोड़ी ने पर्दे पर धमाल मचाया था और छह साल पहले आई फुकरे रिटर्न को भी ऑडिएंस का जमकर प्यार मिला। ऐसे में फुकरे 3 में रिचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी आपको दिखाई देने वाले हैं। कास्ट वही है बस अली फजल की कमी है।
