Get App

पीएम मोदी के सपोर्ट में अरबपति कारोबारी Gautam Adani ने चीन को चुनौती दी, जानिए कैसे!

Gautam Adani : श्रीलंका 1948 में मिली आजादी के बाद के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं भारत इस आइलैंड देश में सामरिक संतुलन स्थापित करने की कोशिश में है। खास बात यह है कि श्रीलंका प्रमुख ग्लोबल शिपिंग लेन्स में आता है और भारत को डर है कि उसका एशियाई प्रतिद्वंद्वी चीन उसकी घेराबंदी में श्रीलंका को इस्तेमाल कर सकता है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 4:30 PM
पीएम मोदी के सपोर्ट में अरबपति कारोबारी Gautam Adani ने चीन को चुनौती दी, जानिए कैसे!
75 करोड़ डॉलर की कोलंबो पोर्ट डील के कुछ महीने बाद, बीते साल अक्टूबर में गौतम अडानी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच “मजबूत संबंधों” की बात कही थी

Gautam Adani  : उत्तर श्रीलंका का पूनरिन इलाका भारत के दक्षिणी छोर से काफी दूर स्थित है। भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी यहां पर रिन्युबिल पावर प्लांट्स विकसित कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स के चलते अडानी एक अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक संघर्ष के केंद्र में आ सकते हैं। अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं और इसी साल उन्होंने एमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस की भी पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका 1948 में मिली आजादी के बाद के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं भारत इस आइलैंड देश में सामरिक संतुलन स्थापित करने की कोशिश में है, जो फिलहाल चीन के पक्ष में नजर आ रहा है। खास बात यह है कि श्रीलंका प्रमुख ग्लोबल शिपिंग लेन्स में आता है और भारत को डर है कि उसका एशियाई प्रतिद्वंद्वी चीन उसकी घेराबंदी में श्रीलंका को इस्तेमाल कर सकता है।

श्रीलंका के कुछ लॉमेकर्स की आशंकाओं को सरकार ने किया खारिज

इस मोर्चे पर अडानी सबसे आगे नजर आ रहे हैं, जो लंबे समय से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के सपोर्टर रहे हैं। श्रीलंका के कुछ लॉमेकर्स ने उन पर कुछ अपारदर्शी पोर्ट और एनर्जी डील करने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में कहा कि यह निवेश श्रीलंका की जरूरतों को पूरा करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें