Get App

Omicron के लिए वैक्सीन? Gennova Pharma बना रही पहली स्ट्रेन केंद्रित कोविड वैक्सीन, सरकार करेगी रिव्यू

जिनोवा ने ओमीक्रोन वैरिएंट के लिए एमआरएनए वैक्सीन विकसित की है, जिसे सुरक्षा और प्रभाव के परीक्षण के लिए इंसानों में इस्तेमाल किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2022 पर 2:27 PM
Omicron के लिए वैक्सीन? Gennova Pharma बना रही पहली स्ट्रेन केंद्रित कोविड वैक्सीन, सरकार करेगी रिव्यू
जिनोवा ओमीक्रोन पर केंद्रित भारत की पहली वैक्सीन बना रही है

Gennova Pharma : पुणे की फार्मास्युटिकल कंपनी जिनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लि. ने अपनी कोविड-19 मेसेंजर या एमआरएनए वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल लगभग पूरा कर लिया है। यहां तक कि कंपनी ने इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ओमीक्रोन स्पेसिफिक वैक्सीन (Omicron-specific vaccine) का विकास शुरू कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिनोवा ने ओमीक्रोन वैरिएंट के लिए एमआरएनए वैक्सीन विकसित की है, जिसे सुरक्षा और प्रभाव के परीक्षण के लिए इंसानों में इस्तेमाल किया जाएगा।

कैसे काम करती है यह वैक्सीन

मेसेंजर आरएनए या एमआरएनए टेक्नोलॉजी में इम्यून रिस्पांस को बढ़ाने के लिए वायरस के जेनेटिक कोड (आरएनए) के एक छोटे से हिस्से को शरीर में प्रवेश कराया जाता है। इसमें प्रोटीन बनाने के लिए मानव कोशिकाओं के लिए निर्देश होते हैं, जिसमें नोवेल कोरोनावायरस एक हिस्से की नकल करते हैं और इससे इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है। वैक्सीन में कोई वास्तविक वायरस शामिल नहीं होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें