Get App

चाय बनाने में पत्नी ने की देरी, तो पति ने धड़ से अलग कर दिया सिर

चाय के लिए लोगों की दीवानगी तो आपने देखी ही होगी। हाल ही में एक आदमी का चाय के लिए पागलपन सामने आया है। दिन में छह से सात बार चाय पीने वाले गाजियाबाद के रहने वाले धर्मवीर ने पत्नी को ही मार दिया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चाय देने में देरी कर दी। जब पति ने दूसरी बार चाय के लिए पूछा तो दस मिनट का समय दे दिया। जानिए क्या है विवाद-

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 3:27 PM
चाय बनाने में पत्नी ने की देरी, तो पति ने धड़ से अलग कर दिया सिर
धर्मवीर ने उसे पीछे से पकड़ा और तलवार से वार कर दिए।

52 साल के एक आदमी ने गुस्से में हद ही पार कर दी। जब पत्नी ने कहा कि चाय बनने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा तो आदमी ने आव देखा ना ताव और तलवार से अपनी पत्नी का सिर ही कलम कर दिया। दरअसल आदमी दो बार चाय के लिए पूछ बैठा था। ऐसे में सब्र का बांध टूटते ही उसने हत्या को अंजाम दे दिया। ये घटना गाजियाबाद के भोजपुर गांव की है।

पत्नी का काट दिया गया गला

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक 52 साल के धर्मवीर दिहाड़ी मजदूर हैं और पत्नी सुंदरी के जवाब से काफी गुस्से में थे। झगड़ा बढ़ गया और तलवार निकाल ली। पहले पीछे से पत्नी को कसकर पकड़ा और बाद में उसका गला काट दिया। सुंदरी जमीन पर गिर कर तड़पती रही और वहीं मौके पर दम तोड़ दिया। DCP (ग्रामीण) विवेक यादव ने बताया कि सुंदरी सुबह छह बजे उठकर मंगलवार को चाय बना रही थी। थोड़ी देर बाद धर्मवीर उठा और चाय के लिए आवाज लगाने लगा। दोनों के तीन बच्चे बगल वाले रूम में ही सो रहे थे।

पिता ने किचन में किया खून

पांच मिनट के बाद धर्मवीर छत पर ही बने एक किचन में गया और चाय के लिए दोबारा पूछा। पत्नी ने कहा कि चाय बनने में दस और मिनट लगेंगे और पांव से बर्तनों को लात मार दी। इसके बाद धर्मवीर नीचे उतरा और वहां से तलवार लेकर आया। सुंदरी अभी भी स्टोव पर चाय बना ही रही थी। ऐसे में धर्मवीर ने उसे पीछे से पकड़ा और तलवार से वार कर दिए।

पिता के खिलाफ बेटे की शिकायत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें