हरतालिका तीज की महिमा को अपरंपार माना गया है। हिन्दू धर्म में विशेषकर सुहागिन महिलाओं (Married women) के लिए इस पर्व का महात्म्य बहुत ज्यादा है। हरतालिका तीज व्रत हिंदू धर्म में मनाये जाने वाला एक प्रमुख व्रत है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया 6 सितंबर यानी आज हरतालिका तीज है। भारत में हरियाली तीज और कजरी तीज के बाद अब हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। हरितालिका तीज का व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं और अपने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।