Health Tips: भारतीय खान- पान की जब बात हो उसमें सत्तू का नाम न आए तो शायद बात अधूरी है। इसे भुने हुए चने के पाउडर या आटे के रूप में भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल भारत और तिब्बत में किया जाता है। यह भुने हुए चने से बनता है। बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सत्तू खाने का इम्पोर्टेंट इंग्रेडिएंट है। ये प्रोटीन का भंडार होता है। अगर आप वजन बढ़ने की समस्या, डायबिटीज से पीड़ित हैं तो यह आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। सत्तू में आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम पाया जाता है।
