Heatwave Alert in India: अप्रैल महीने में ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। मौसम विभाग (Indian Meteorological Department – IMD) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि इस हफ्ते के अंत तक दिल्ली के दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। IMD का कहना है कि 15 अप्रैल के आसपास अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा। दरअसल, इस समय तक पश्चिमी विक्षोभ कम होने लगता है। जिससे भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। दक्षिण भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। 8 अप्रैल को तेलंगाना और कर्नाटक में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
