Get App

Weather Updates: दो राज्यों में लू का प्रकोप, इन राज्यों में भारी बारिश और ओला गिरने की आशंका

Weather today: मौसम विभाग ने (India Meteorological Department – IMD) ने आज (9 मई 2024) देश के दो राज्यों में चलने की आशंका जताई है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश और ओला पड़ सकते हैं। इस बीच मौसम विभाग ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन भर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2024 पर 12:13 PM
Weather Updates: दो राज्यों में लू का प्रकोप, इन राज्यों में भारी बारिश और ओला गिरने की आशंका
Weather updates: आज (9 मई 2204) पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में लू का दौर जारी रहने की आशंका है।

Weather Updates: देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। चुभती-जलती गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के तरीके अपना रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी भी हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओल गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 9 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में लू का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने इस महीने की 11 तारीख तक उत्तर-पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में इस महीने की 12 तारीख तक तूफान के साथ बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 9 मई को तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। दिल्ली में 10 से 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश में 10 मई तक लू का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा गुजरात में 13 मई तक और केरल में 10 तक लू चल सकती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें