Get App

कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, तो इस कंपनी ने अपनाई हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम की पॉलिसी, जानिए क्या रहा रिजल्ट

एक कंपनी अपने कर्मचारियों के लगातार इस्तीफे से इतना परेशान हो गई उसने उन्हें रोकने के लिए हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करने की पॉलिसी अपना ली, जानिए इसके बाद क्या हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2022 पर 8:02 PM
कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, तो इस कंपनी ने अपनाई हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम की पॉलिसी, जानिए क्या रहा रिजल्ट
कर्मचारियों के इस्तीफे से परेशान अमेरिकी कंपनी हेल्थवाइज ने अपनाई हफ्ते में 4 दिन काम की नीति

एक कंपनी अपने कर्मचारियों के लगातार इस्तीफे से इतना परेशान हो गई उसने उन्हें रोकने के लिए हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम (4-day work week) की नीति अपना ली। यह मामला अमेरिकी नॉन-प्रॉफिट संगठन 'हेल्थवाइज (Healthwise)' का है। कंपनी के कर्मचारियों ने साल 2021 में अचानक से भारी संख्या में इस्तीफा देना शुरू कर दिया था।

कर्मचारियों के एक के बाद एक आ रहे इस्तीफे को रोकने के लिए कंपनी ने कोई तरकीब निकालने की सोची। अमेरिका के इहाहो (Idaho) राज्य में स्थित इस कंपनी ने लेबर इकोनॉमिस्ट जूलियट श्चोर से इस समस्या पर बात की और उनकी सलाह पर हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम की पॉलिसी अपनाई। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हेल्थवाइज ने अगस्त 2021 में हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम की नीति अपनाई थी।

इसका नतीजा यह रहा कि कर्मचारी अब पहले से अधिक खुश रहने लगे, ग्राहकों को भी पहले से बेहतर अनुभव मिलने लगा और यहां तक कि कंपनी की आमदनी भी पहले से अधिक बढ़ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें