हांगकांग (Hong Kong) ने अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त हवाई टिकट (Free Air Ticket) और वाउचर देने का फैसला किया है। हांगकांग को दुनिया के प्रमुख फाइनेंशियल हब के रूप में देखा जाता है। कोरोना महामारी के दौरान इसने लगभग चीन की सख्त 'जीरो-कोविड' पॉलिसी को अपनाया था। साथ ही इसने कोविड नियमों में ढील भी सिंगापुर, जापान और ताइवान जैसे देशों के मुकाबले देरी से दी थी। हांगकांग ने जनवरी में चीन की मुख्य भूमि के साथ अपनी सीमाओं को दोबारा खोला, हालांकि इसके बावजूट में पर्यटन में उछाल नहीं आई है।
