Get App

Cyclone Alert : अंडमान तट से उठ सकता है एक और साइक्लोन, जानिए IMD ने इसकी दिशा और तीव्रता पर क्या कहा

आईएमडी ने कहा, यह मई का महीना है और साइक्लोन अंडमान सागर में विकसित हो रहा है, इसलिए निम्न दबाव की संभावनाएं ज्यादा हैं लेकिन यह एक या दो दिन के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2022 पर 10:06 AM
Cyclone Alert : अंडमान तट से उठ सकता है एक और साइक्लोन, जानिए IMD ने इसकी दिशा और तीव्रता पर क्या कहा
कोलकाता और दक्षिणी बंगाल के कई जिलों में दो महीने के अंतराल के बाद शनिवार को साइक्लोन से पहले होने वाली बारिश हुई

IMD Cyclone Alert : मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक साइक्लोन की स्थिति बनी हुई है और विभाग उस पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, अभी इसकी दिशा का अनुमान लगाना और ज्यादा विवरण देना जल्दबाजी होगी।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजीब बंदोपाध्याय ने कहा, “हम 4 मई को दक्षिणी अंडमान सागर में एक साइक्लोन के संभावित निर्माण की निगरानी कर रहे हैं। इसके चलते 6 मई को क्षेत्र के ऊपर निम्न दबाव की स्थिति बन सकती है और इसके 24 घंटे के बाद यह व्यापक रूप ले सकता है।”

1-2 दिन में साफ होगी तस्वीर

हालांकि, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जी के दास ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “अभी इसकी भविष्यवाणी करना और दिशा के बारे में बताना जल्दबाजी है।” उन्होंने संकेत दिए कि यह मई का महीना है और साइक्लोन अंडमान सागर में विकसित हो रहा है, इसलिए निम्न दबाव की संभावनाएं ज्यादा हैं लेकिन यह एक या दो दिन के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें