व्हाइट हाउस (White House) ने सोमवार को कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है। भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर खारिज करते हुए व्हाइट हाउस ने यह बात कही। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा (PM Narendra Modi's US visit) से पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को भारत में लोकतंत्र की सेहत को लेकर चिंताओं को खारिज कर दिया।
