Get App

Indian Railways: UTS मोबाइल ऐप से बुक करें ऑनलाइन टिकट, ये है बेहद आसान तरीका

Indian Railways: अब आपको जनरल टिकट के लिए काउंटर पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ट्रेन की जनरल टिकट को बुक कर सकते हैं। अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने के लिए आपको अपने मोबाइल में रेलवे की UTS मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। इससे यात्री घर बैठे टिकट निकाल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 5:07 PM
Indian Railways: UTS मोबाइल ऐप से बुक करें ऑनलाइन टिकट, ये है बेहद आसान तरीका
Indian Railways: UTS ऐप के जरिए ट्रेन का जनरल टिकट भी निकाल सकते हैं।

Indian Railways: इंडियन रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट सर्विस में से एक है। हर दिन रेलवे के जरिए करोड़ों लोग सफर करते हैं। इसमें से बड़ी आबादी रोजाना जनरल टिकट पर भी सफर करती है। हालांकि जनरल टिकट के लिए बड़ी मारामारी रहती है। लोगों को छोटी दूरी की यात्रा करने के लिए घंटों लाइन में लगकर टिकट लेना होता है। वही इसके बावजूद कई बार टिकट मिलने में देरी होने की वजह से यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। कई बार उन्हें बिना टिकट के यात्रा करना पड़ता है। ऐसे में अब आपको जनरल टिकट खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। ऑनलाइन भी टिकट निकाल सकते हैं।

अगर आप भी नहीं जानते थे तो अब आपको जनरल टिकट के लिए काउंटर पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ट्रेन का जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने के लिए आपको अपने मोबाइल में रेलवे की UTS ऑन मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। फिर इसकी मदद से आप कुछ मिनट में टिकट बुक कर लेंगे। UTS App का फुल फॉर्म Unreserved ticketing system app है। इससे आसानी से घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं।

जानिए कैसे बुक करें ऑनलाइन जनरल टिकट

सबसे पहले अगर आप एंड्रॉइड यूजर्स हैं, तो गूगल प्ले स्टोर में जाकर UTS ऐप को फोन में इंस्टॉल करें। वही अगर iOS यूजर्स हैं, तो ऐपल ऐप स्टोर से ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको ऐप पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, और आईडी कार्ड नंबर डालना होगा। इससे रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। फिर आपको पेमेंट ऑप्शन चुनना होगा और रिचार्ज करना होगा। इसके बाद ही आप ऑनलाइन जनरल ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे। यह टिकट पेपरलेस होगा। टिकट बुक करने के लिए आपको कहां से कहां तक जाना है, इसकी जानकारी देनी होगी। फिर पेमेंट करने टिकट बुक करना होगा। इसके बाद आपके ऐप में टिकट दिख जाएगा। आप चाहें, तो टिकट को प्रिंट करवा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें