Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railway) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसे भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है। बहुत से लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। अमीर हो या गरीब, लंबी यात्रा के लिए तो हर कोई ट्रेन का सफर ही पसंद करता है। ट्रेन में यात्रा सुविधाजनक तो है ही साथ ही बस और फ्लाइट के मुकाबले सस्ती भी । रेल यात्रा के दौरान ट्रेनों के डिब्बों के रंग (Train Coaches Colour) ने आपका ध्यान जरूर अपनी और खींचा हो।
