Get App

Indian Railways: आम लोगों को खुशखबरी! ट्रेन में सफर करने पर लगेगा कम किराया, जानिए नई सुविधा

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर से अनरिजर्व कोच शुरू करने का फैसला किया है, कोरोना वायरस के चलते जनरल कोच में भी लोगों को रिजर्वेशन कराना पड़ता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 4:39 PM
Indian Railways: आम लोगों को खुशखबरी! ट्रेन में सफर करने पर लगेगा कम किराया, जानिए नई सुविधा
जनरल कोच में फिर से शुरू होगा सफर

Indian Railways: इस महीने होली का त्योहार पड़ रहा है। अगर आप ट्रेन से सफर करने की तैयारी में हैं तो सकता है कि आपको कम किराया देना पड़े। रेलवे ने अब फिर से जनरल कोच शुरू करने का फैसला किया है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। कोरोना वायरस महामारी के चलते रेलवे ने जनरल कोच में भी रिजर्वेशन कराने की सुविधा शुरू कर दी थी।

रेलवे ने इस मामले में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद संबंधित जोन के कमर्शियल डिपार्टमेंट ने भी रेलवे साफ्टवेयर में बदलाव के निर्देश दिए हैं ताकि रोजोना यात्रा करने वाले लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।

अनरिजर्व डिब्बे में कर सकेंगे सफर

आम जनता को परेशानी नहीं हो सके इसके लिए जनरल डिब्बों में बिना रिजर्वेशन सफर करने के लिए रेलवे ने फैसला लिया है। हालांकि यह सुविधा अगले 4 महीने के लिए बुक हो चुकी सभी सीटों के लिए नहीं होगी। यानी की अगले 4 महीनों के लिए पहले ही जो टिकटें बुक हो चुकी हैं। उन सीटों पर कोई और नहीं बैठ सकता है। लेकिन 4 महीनों के बाद आम जनता सामान्य टिकट लेकर सामान्य यात्री अनरिजर्व डिब्बे में सफर कर पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें