Get App

कश्मीर के हाउसबोट मालिक ने खोला भारत का पहला फ्लोटिंग स्टोर, डल झील पर रहने वालों को मिलेगा आसानी से सारा सामान

डल झील पर पहला फ्लोटिंग एमेजॉन स्टोर (Floating Amazon Store) ओपन हो गया है। मुर्तजा खान काशी - जो एक हाउसबोट के मालिक हैं, जिसे वे सेलेक टाउन कहते हैं - ने पहला फ्लोटिंग एमेजॉन स्टोर शुरू किया है। यह कंपनी के लास्ट माइल डिलिवरी प्रोग्राम का एक हिस्सा है। जब से काशी ने इस साल जून में एक एमेजॉन स्टोर खोला है, तब से वह डल झील और निगीन झील के आसपास रहने वाले ग्राहकों को जल्दी से सामान डिलीवर करने का दावा करता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 30, 2023 पर 2:43 PM
कश्मीर के हाउसबोट मालिक ने खोला भारत का पहला फ्लोटिंग स्टोर, डल झील पर रहने वालों को मिलेगा आसानी से सारा सामान
डल झील पर पहला फ्लोटिंग एमेजॉन स्टोर (Floating Amazon Store) ओपन हो गया है। मुर्तजा खान काशी - जो एक हाउसबोट के मालिक हैं, जिसे वे सेलेक टाउन कहते हैं - ने पहला फ्लोटिंग एमेजॉन स्टोर शुरू किया है

श्रीनगर की जल झील टूरिस्टों के बीच खासी फेमस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इस झील पर तैरते हुए हाउस बोट। हालांकि इन हाउस बोट में रहने वालों को लॉजिस्टिक और डिलिवरी जैसी कुछ बेसिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि अब डल झील पर पहला फ्लोटिंग एमेजॉन स्टोर (Floating Amazon Store) ओपन हो गया है। मुर्तजा खान काशी - जो एक हाउसबोट के मालिक हैं, जिसे वे सेलेक टाउन कहते हैं - ने पहला फ्लोटिंग एमेजॉन स्टोर शुरू किया है। यह कंपनी के लास्ट माइल डिलिवरी प्रोग्राम का एक हिस्सा है।

अब लोगों को जल्दी सामान डिलिवर कर पा रहे हैं काशी

जब से काशी ने इस साल जून में एक एमेजॉन स्टोर खोला है, तब से वह डल झील और निगीन झील के आसपास रहने वाले ग्राहकों को जल्दी से सामान डिलीवर करने का दावा करता है। काशी ने मनीकंट्रोल को बताया, "एमेजॉन प्रोडक्ट्स को डिलीवर करना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन कश्मीर की खूबसूरत झीलों और उसके आसपास पैकेजों को डिलीवर करना कुछ नया और सुखद है।" काशी ने बताया कि कि डल झील में हाउसबोट में रहने वालों को एमेजॉन से अपना पैकेज हासिल करने के लिए काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिस वजह से मैंने फ्लोटिंग स्टोर को खोलने का फैसला किया। थोड़े ही समय में फ्लोटिंग स्टोर को अच्छा रेस्पॉन्स मिलने लग गया क्योंकि अब लोगों को अपना पैकेज लेने के लिए किनारों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

किया कहते हैं लोग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें