Layoff News: अमेजन ने पिछले महीने जनवरी में 18 हजार से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया था। कंपनी ने चुनौतीपूर्ण मैक्रो-इकोनॉमिक एनवॉयरमेंट के चलते भारी संख्या में अपने एंप्लॉयीज की छंटनी का फैसला किया था। हालांकि इसके चलते दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी को सेवरेंस पैकेजों पर करीब 64 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़े। कंपनी के मुताबिक पिछले महीने जो छंटनी हुई थी, उसके सेवरेंस पैकेजों की भी लागत इसमें शामिल है। अमेजन के मुख्य वित्तीय अधिकारी Brian Olavsky के मुताबिक छंटनी को लेकर दिसंबर 2022 तिमाही में ही 64 करोड़ डॉलर (5264 करोड़ रुपये) का प्रावधान किया गया था। हालांकि इससे अगले महीने जनवरी में भी हुई छंटनी के सेवरेंस पैकेज इत्यादि को भी कवर किया गया।
