Layoff in Indian Startups: फंडिंग विंटर यानी फंडिंग की किल्लत ने भारतीय स्टार्टअप को तगड़ा झटका दिया है। इस साल 2023 के शुरुआती चार महीने में भारतीय स्टार्टअप्स ने करीब 6 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी की है। यह छंटनी लागत कम करने और मुनाफे को लेकर किया गया है। पिछले साल से तुलना करें तो इस साल जनवरी-अप्रैल 2023 में 41 स्टार्टअप्स ने 5,868 एंप्लॉयीज की छंटनी की है जबकि पिछले साल समान अवधि में 8 स्टार्टअप्स ने 6,040 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाया था। पिछले साल आंकड़ा थोड़ा बड़ा था लेकिन स्केलर के को-फाउंजर अभिमन्यु सक्सेना के मुताबिक पिछले साल जो छंटनी हुई थी, वह न होती तो स्टार्टअप बंद होने की नौबत आ जाती लेकिन इस साल ज्यादातर छंटनी सावधानी के रूप में हुई है।
