Layoff News: छंटनी की आंच अभी तक फीकी नहीं हुई है। अब इसकी मार अमेरिकी मार्केटिंग टेक कंपनी जूमइंफो (ZoomInfo) पर भी पड़ी है। जूमइंफो अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 3 फीसदी घटा रही है। कंपनी ने यह जानकारी अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी ने छंटनी से जुड़ी सूचना एंप्लॉयीज को दे दी है। मुनाफा बरकरार रखते हुए ऑर्गेनजाइजेशन के स्ट्रक्चर को कारगर बनाने, निर्णय लेने में तेजी लाने और ग्रोथ के मौकों में रिसोर्सेज लगाने के इरादे के बारे में कंपनी ने एंप्लॉयीज को जानकारी दी है।
