Get App

Madhya Pradesh: फसल बर्बाद होने का दर्द, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैरों पर सर पटक-पटक कर रो पड़ा किसान

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ओला गिरने से फसल बर्बाद होने पर किसान किसान विधायक के पैरों पर गिरकर रोने लगा और मुआवजे की मांग की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2022 पर 5:20 PM
Madhya Pradesh: फसल बर्बाद होने का दर्द, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैरों पर सर पटक-पटक कर रो पड़ा किसान
फसल बर्बाद होने से किसानों का छलका दर्द

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों रह रह कर हो रही बारिश और ओला गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में अब बर्बादी के निशान बचे हैं। किसानों को प्रकृति का कहर झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में कलेक्टर अक्षय कुमार और और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव फसल की हालात देखने पहुंचे। इस दौरान एक पीड़ित किसान पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैरों में सिर पटकने लगा। पीड़ित किसान ने बताया कि ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई है।

पूर्व विधायक के पैरों में पड़कर किसान ने बर्बाद फसल दिखाकर मुआवजे की मांग की। अपना दुखड़ा सुनाते हुए किसान ने कहा साहब मैं तो बर्बाद हो गया, बस प्राण ही नही निकल रहे। मेरी सारी फसल बर्बाद हो गई है। पूर्व विधायक के सामने रोते हुए किसान को पुलिसकर्मियों ने जमीन से उठाया और सांत्वना दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें