Get App

Mahakumbh 2025: अब तीसरा अमृत स्नान कब होगा? जानें स्नान का शुभ मुहूर्त और नियम

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। जहां करोड़ों श्रद्धालु संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसका दूसरा शाही स्नान यानी अमृत स्नान 14 जनवरी को खत्म हो गया है। आइये जानते हैं अब अगला शाही स्नान कब होगा और कुल कितने शाही स्नान होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 12:30 PM
Mahakumbh 2025: अब तीसरा अमृत स्नान कब होगा? जानें स्नान का शुभ मुहूर्त और नियम
Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा। यहां कई शाही स्नान होंगे।

महाकुंभ मेला हिंदूओं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक मेला है। यह मेला प्रयागराज में शुरू हो चुका है। इसका दूसरा शाही स्नान भी खत्म हो गया है। इस बार शाही स्नान को अमृत स्नान कहा गया है। यह महाकुंभ मेला 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ मेला 45 दिनों तक चलता है। कहा जाता है कि इसमें एक बार स्नान करने से भक्तों के सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह महाकुंभ 12 साल में लगता है। इसका तीसरा शाही स्नान अब 29 जनवरी को होगा।

कुंभ मेला हर तीन साल में एक एक बार उज्जैन, प्रयागराज, हरिद्वार और नासिक में आयोजित होता है। अर्ध कुंभ मेला 6 साल में एक बार हरिद्वार और प्रयागराज के तट पर लगता है। वहीं पूर्ण कुंभ मेला 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है, जो प्रयागराज में होता है। 12 कुंभ मेला पूर्ण होने पर एक महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। इससे पहले महाकुंभ प्रयाराज में साल 2013 में आयोजित हुआ था।

महाकुंभ मेला 2025 में कब है शाही स्नान

महाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो चुका है। अब तक दो शाही स्नान हो चुके हैं। आइये जानते हैं इस बार कुल कितने शाही स्नान हैं और अगला शाही स्नान कब होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें