Get App

Microsoft Outage: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर घंटों तक फंसे रहे हजारों यात्री; 55 डॉमेस्टिक फ्लाइट हुईं कैंसिल, 77 उड़ीं देर से

Microsoft Windows Outage: उड़ान सेवाओं में व्यवधान के कारण एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया यात्रियों से खचाखच भर गया। 19 जुलाई देर रात तक भी सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई थीं, जिससे कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। गोवा के दो हवाई अड्डों से रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइन की 5 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि कई अन्य विमानों ने देरी से उड़ान भरी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 20, 2024 पर 11:54 AM
Microsoft Outage: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर घंटों तक फंसे रहे हजारों यात्री; 55 डॉमेस्टिक फ्लाइट हुईं कैंसिल, 77 उड़ीं देर से
इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर को यात्रियों की मैन्युअल तरीके से जांच करनी पड़ी और उन्हें हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए गए।

Microsoft Windows Disruption: 19 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी दिक्कत के कारण वैश्विक स्तर पर कई गतिविधियां प्रभावित हुईं। क्राउडस्ट्राइक अपडेट्स में समस्या ने दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सेवाओं में बड़ी बाधा पैदा की और भारत में भी इसका असर देखने को मिला। अन्य दिक्कतों के साथ-साथ हवाईअड्डों पर कई एयरलाइंस के ऑपरेशंस प्रभावित हुए। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अव्यवस्था का माहौल रहा और हजारों यात्री घंटों तक फंसे रहे।

‘नेवीटेयर डिपार्चर कंट्रोल सिस्टम’ (एनडीसीएस) के ठप हो जाने के बाद बेंगलुरु हवाई अड्डे पर विमानन कंपनी इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर को यात्रियों की मैन्युअल तरीके से जांच करनी पड़ी और उन्हें हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए गए। उड़ान सेवाओं में व्यवधान के कारण एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया यात्रियों से खचाखच भर गया।

सुबह 10.40 से शुरू हुई दिक्कत

केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर एनडीसीएस में व्यवधान के कारण 19 जुलाई को सुबह 10 बजकर 40 मिनट से केआईए सहित उनके पूरे नेटवर्क में कुछ विमानों के ऑपरेशंस प्रभावित हो रहे हैं।’’ टर्मिनल-1 में इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट और टर्मिनल-2 में एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित हुईं। ‘कॉमन यूज टर्मिनल इक्विपमेंट’ (सीयूटीई) और कॉमन यूज सेल्फ सर्विस (सीयूएसएस) सिस्टम में भी व्यवधान आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें