Milestones Color: जब हम हाइवे से गुजर रहे होते हैं तो सड़क के किनारे लगे मील के पत्थरों यानी माइलस्टोन पर नजर पड़ती होगी। इन मील के पत्थरों से हमें अपनी मंजिल की दूरी पता चलती है। इन माइलस्टोन के रंग भी अलग-अलग होते हैं। ये नारंगी, हरे, पीले कहीं-कहीं काले भी नजर आते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं? इन्हें किसी खास मकसद से लगाया जाता है। इन मील के पत्थरों के अलग अलग रंग से कई तरह की जानकारी मिलती है। जैसे नेशनल हाइवे, जिले की सड़कें, गांव की सड़क, के बारे में जानकारी मिलती है। आइये जानते हैं माइलस्टोन के अलग-अलग रंग का मतलब...
