पानी हमारे जीवन का मुख्य आधार है। वह जितना महत्त्व रखता है, उतना ही महत्त्व पैकेज्ड पानी का बिजनेस भी रखता है। बोतलबंद पानी का बिजनेस इन दिनों खूब फल फूल रहा है। बिसलेरी से लेकर किनले जैसी कई कंपनियां देश में अपनी जगह बना चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस क्षेत्र में नामी और रजिस्टर्ड कंपनियों के अलावा भी कई ऐसी कंपनियां हैं जो नकली पानी का बिजनेस कर रही हैं। इससे लोगों की सेहत के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स बोतलबंद पानी पीकर बीमार हो गया। नकली ब्रांड नेम से बिक रही उस बोतल में पुराना और इंफेक्टेड पानी था।
