Get App

'चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, शिवशक्ति प्वाइंट बने राजधानी', संत चक्रपाणि महाराज ने सरकार से की मांग

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सरकार से मांग की है कि चांद को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान "शिव शक्ति प्वाइंट" को चांद की राजधानी घोषित हो ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता वहां न पहुंच पाए। एक वीडियो संदेश में हिंदू संत ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार से कहा कि किसी भी 'आतंकवादी' के चंद्रमा तक पहुंचने से पहले वह पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह पर अपना स्वामित्व जताए

Akhileshअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 7:12 PM
'चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, शिवशक्ति प्वाइंट बने राजधानी', संत चक्रपाणि महाराज ने सरकार से की मांग
Chandrayaan-3: महाराज ने कहा कि देवी अनुसूया के पुत्र चंद्र यानी चंद्रमा पर पहला अधिकार हिंदू सनातनियों का है

भारत ने चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज (Swami Chakrapani Maharaj) ने सरकार से मांग की है कि चांद को 'हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra)' घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान "शिव शक्ति प्वाइंट (ShivShakti Point)" को चांद की राजधानी घोषित हो ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता वहां न पहुंच पाए। एक वीडियो संदेश में हिंदू संत ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार से कहा कि किसी भी 'आतंकवादी' के चंद्रमा तक पहुंचने से पहले वह पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह पर अपना स्वामित्व जताए।

चक्रपाणि महाराज ने एक वीडियो संदेश में कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत संसद में एक प्रस्ताव के साथ चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करे।" स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "संसद से चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। चंद्रयान 3 के उतरने के स्थान 'शिव शक्ति प्वाइंट' को उसकी राजधानी के रूप में विकसित हो, ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का वहा न पहुंच पाए।"

एक अन्य ट्वीट में संत चक्रपाणि महाराज ने लिखा कि देवी अनुसूया के पुत्र चंद्र यानी चंद्रमा पर पहला अधिकार हिंदू सनातनियों का है। इसलिए चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित करने एवं पाकिस्तान के ध्वज से चंद्रमा को हटाने हेतु प्रधानमंत्री मोदी जी को पत्र लिखा गया है। अपने इस ट्वीट में लेटर की कॉपी की तस्वीर को भी पोस्ट किया है जिस पर लिखा है कि पाकिस्तान या तो आतंक छोड़े या अपने झंडे पर हमारे चंद्र देवता का फोटो ना लगाए।

पाकिस्तान को दी धमकी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें