देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक अधिकारी का कारनामा पूरे देश में छाया हुआ है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) देश की मलाईदार महानगर पालिकाओं में शामिल है। इसे देश की अमीर महानगर पालिका में गिना जाता है। इसका जितना बजट है, उतना देश के छोट राज्यों का भी नहीं है। इस बीच BMC के कारनामे भी समय-समय पर उजागर होते रहते हैं। कुछ ऐसे ही महानगर पालिका के एक अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau – ACB) ने रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार करने की योजना बनाई। लेकिन अधिकारी भी समय को भांप गया और घूस के पैसों को फौरन टॉयलेट के फ्लैश से बहा दिए।
