Get App

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात! कई इलाकों में सड़कें जलमग्न, सब-वे में भी भरा पानी

मुंबई और उसके उपनगरों में आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि कुछ स्थानों पर जलभराव के चलते बसों का मार्ग बदल दिया गया है। गली से लेकर सड़कें तक सब जलमग्न हो गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 2:26 PM
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात! कई इलाकों में सड़कें जलमग्न, सब-वे में भी भरा पानी
Mumbai Rain: मुंबई के कई इलाकों में कुछ घंटों की बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया है

Mumbai Rains: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह भारी बारिश हुई। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई। जबकि इसी अवधि के दौरान पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश हुई।

मूसलाधार बारिश के कारण सड़क यातायात बाधित हो गया है। मुंबई के प्रमुख इलाकों में भीषण जलजमाव की खबर है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं मध्य रेलवे तथा पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं। मुंबई और पड़ोसी जिलों के 75 लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन लोकल ट्रेन में यात्रा करते हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Updates: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी तेज बारिश, दिल्ली में आज पानी बरसने की संभावना, जानें अपने इलाके का मौसम का हाल

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि सभी गलियारों पर ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही हैं, जबकि सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)-कुर्ला-ठाणे खंड में बारिश जारी है। IMD ने अगले कुछ दिन में पड़ोसी ठाणे जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें