हिंदू धर्म में नाग पंचमी सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। नाग पंचमी का त्योहार भारत ही नहीं नेपाल में भी मनाया जाता है। इस दिन आमतौर पर बहुत से शिव भक्त नाग देव की पूजा करते हैं। नाग पंचमी, सांपों के देवता भगवान शिव के प्रिय नागों की पूजा का पर्व है। हर साल सावन में पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। अगर आप कालसर्प दोष से पीड़ित हैं तो इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से इस दोष से मुक्त हो जाएंगे।
