Get App

National Farmers’ Day: हर साल 23 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय किसान दिवस?', जानें इतिहास और महत्व समेत सबकुछ

National Farmers’ Day 2024: भारत हर साल 23 दिसंबर को 'राष्ट्रीय किसान दिवस' मनाता है, जिसे 'किसान दिवस' के रूप में भी जाना जाता है। यह दिवस अन्नदाताओं को समर्पित होता है। भारत, एक कृषि अर्थव्यवस्था के रूप में अपने किसानों पर काफी हद तक निर्भर करता है। भारत सरकार ने साल 2001 में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को 'किसान दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया

Akhileshअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 1:30 PM
National Farmers’ Day: हर साल 23 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय किसान दिवस?', जानें इतिहास और महत्व समेत सबकुछ
National Farmers’ Day 2024: भारत में हर साल 23 दिसंबर को 'राष्ट्रीय किसान दिवस' मनाया जाता है

National Farmers’ Day 2024: इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के नाम कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में इस दिन को 'राष्ट्रीय किसान दिवस' या 'किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने साल 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को 'किसान दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया। चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। वह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री थे।

जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह एक समाजवादी नेता थे, जिन्हें किसानों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त था। वह अपने समय के दिग्गज नेताओं में से एक थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की 122वीं जयंती पर उन्हें सोमवार (23 दिसंबर) को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।

क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय किसान दिवस'?

हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस इसीलिए मनाता है, ताकि देश की रीढ़ यानी किसानों का सम्मान किया जा सके। एक कृषि अर्थव्यवस्था के रूप में भारत अपने किसानों पर बहुत अधिक निर्भर करता है, जो उन्हें देश के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बनाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस किसानों के मुद्दों को संबोधित करने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के महत्व की याद दिलाता है। किसान दिवस अन्नदाताओं को समर्पित होता है। भारत एक कृषि अर्थव्यवस्था के रूप में अपने किसानों पर काफी हद तक निर्भर करता है, जो उन्हें देश के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बनाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें